Posts

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....

Image
आशातीत सफलताओं के साथ अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार.... बांसवाड़ा (327001).  सदियों पुरानी ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिअेमदास महाराज ने हाल ही सम्पन्न आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी धर्मानुरागियों का आभार व्यक्त किया और इनकी आत्मीय सहभागिता को सनातन परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम् निरूपित किया है। लालीवाव पीठाधीश्वर ने कहा कि मठ में श्रीविद्या महायज्ञ, 9 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 108 भागवत कथा पारायण, विश्वविख्यात संत अग्रमलूक पीठाधीश्वर एवं रैवासा पीठाधीश्वर श्रीराजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा आदि वृहत अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों की आशातीत सफलता के लिए समर्पित भागीदारी सराहनीय रही है। महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास महाराज ने इस अपूर्व एवं ऐतिहासिक आयोजन में गरिमामय सान्निध्य प्रदान करने वाले देश के विभिन्न मठों, आश्रमों, अखाड़ों, सम्प्रदायों और पीठों से पधारे श्रीमद्जगद्गुरुवृन्दों, महामण्डलेश्वरों, श्रीमहंतों, ...

बांसवाड़ा का स्वर्ण दिवस 1 नवंबर : श्रीमती इंदिरा गांधी ने माही जल-प्रवाह शुभारंभ करके वागड़ की तस्वीर और तकदीर बदल दी!

Image
बांसवाड़ा का स्वर्ण दिवस 1 नवंबर : श्रीमती इंदिरा गांधी ने माही जल-प्रवाह शुभारंभ करके वागड़ की तस्वीर और तकदीर बदल दी! नई दिल्ली.  देश के इतिहास में 1 नवंबर 1983 वह महत्वपूर्ण तारीख है, जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने बटन दबाकर दक्षिण राजस्थान की तस्वीर और तकदीर बदलने की शुरुआत कर दी. देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1 नवंबर 1983 को दक्षिण राजस्थान की सबसे बड़ी माही परियोजना की नहरों में जल-प्रवाह का शुभारंभ किया था. माही परियोजना की परिकल्पना में जहां बांसवाड़ा के पहले प्रधानमंत्री भूपेंद्रनाथ त्रिवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही, तो इसे शुरू कराने में वागड़ के प्रमुख आदिवासी नेता भीखाभाई का विशेष योगदान रहा, जबकि राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने इसे बुलंदियों पर पहुंचाया. पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने यहां माही परियोजना के जल प्रवाह का शुभारंभ किया, तो इस क्षेत्र को सबसे अधिक समय देनेवाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने माही परियोजना के विस्तार को नई ऊंचाइयां दी. माही परियोजना से पहले दक्षिण राजस्थान की तस्वीर कैस...

नवभारत साक्षरता मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न!

Image
नवभारत साक्षरता मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न! बांसवाड़ा.  जिले में संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022-23 के लिए लर्नर्स का प्रथम मूल्यांकन कार्यक्रम जिले के विभिन्न ब्लॉक में निर्धारित 217 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ, जिसमें बारह हजार तीन सौ सात लर्नर्स  ने भाग लिया l मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शंभूलाल नायक ने बताया कि निदेशालय साक्षरता द्वारा जिले को मूल्यांकन के लिए दस हजार लर्नर्स का लक्ष्य दिया गया था और जिले में बारह हजार तीन सौ सात लर्नर्स ने मूल्यांकन में भाग लिया l उन्होंने बताया है कि जिले के 11 ब्लॉक में निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर विभागीय निर्देशानुसार मूल्यांकन कार्यक्रम संपन्न हुआ और जिला व ब्लॉक स्तर पर बनाए गए निरीक्षण दलों द्वारा निरीक्षण किया गया l जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी निरंजन द्विवेदी ने बताया कि नवभारत साक्षरता अभियान के तहत वर्ष में दो बार सितम्बर और मार्च में लर्नर्स के लिए मूल्यांकन का आयोजन होता है l उन्होंने बताया कि विभिन्न ब्लॉक में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य पूर्ण किया गया है l  मुख्य जिला शिक्षा अधिकार...

दैनिक नवशोभ, 17 सितंबर 2024....

Image
आज का दिन: 17 सितम्बर 2024   पितरों के सम्मान में श्रद्धा से करें श्राद्ध! - प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  (व्हाट्सएप- 8302755688) श्राद्ध का श्रद्धा के साथ गहरा संबंध है इसीलिए कहा जाता है कि... पितरों के सम्मान में श्रद्धा से करें श्राद्ध!  भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा से पितरों के दिन प्रारंभ होते है जो अमावस्या तिथि तक रहते हैं. पितरों का पितृ पक्ष के साथ विशेष संबंध माना गया है एवं धर्मग्रंथों के अनुसार अपराह्न व्यापिनी तिथि में ही श्राद्ध करना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध कर्म परलोक में सूक्ष्म शरीर धारी जीव की तृप्ति करता है और श्राद्ध कर्म से पितर तृप्त होकर शुभ आशीर्वाद प्रदान करते हैं.  * श्राद्ध के दिन.... पूर्णिमा श्राद्ध - 17 सितम्बर 2024, मंगलवार प्रतिपदा श्राद्ध - 18 सितम्बर 2024, बुधवार द्वितीया श्राद्ध - 19 सितम्बर 2024, बृहस्पतिवार तृतीया श्राद्ध - 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार चतुर्थी श्राद्ध - 21 सितम्बर 2024, शनिवार पंचमी श्राद्ध - 22 सितम्बर 2024, रविवार षष्ठी श्राद्ध - 22 सित...

श्री त्रिपुरा सुंदरी धर्म-कर्म पंचांग : 12 सितम्बर 2024 : परिवर्तिनी एकादशी

Image
आज का दिनः  12 सितम्बर 2024   जो श्रद्धालु  एकादशी   व्रत  रख ते हैं, उन्हें  दशमी  को एक बार भोजन करना चाहिए!     - प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  (व्हाट्सएप- 8302755688) * परिवर्तिनी एकादशी - शनिवार, 14 सितम्बर 2024 * पारण का समय - 06:19 से 08:46, 15 सितम्बर 2024 * पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 18:12 * दशमी तिथि प्रारम्भ - 12 सितम्बर 2024 को 23:32 * एकादशी तिथि प्रारम्भ - 13 सितम्बर 2024 को 22:30 बजे * एकादशी तिथि समाप्त - 14 सितम्बर 2024 को 20:41 बजे अच्युतम केशवम रामनारायणम, कृष्ण दामोदरम् वासुदेवम् हरे। श्रीधरम् माधवम् गोपिकावल्लभम, जानकी नायकम श्रीरामचन्द्रम् भजे।। * जीवन में कामयाबी के लिए नियमित रूप से विष्णुदेव की पूजा करें. * धर्मग्रंथों में... जीवन में सुख के लिए एकादशी व्रत-पूजा को उत्तम मार्ग बताया है। * जो श्रद्धालु यह व्रत रखना चाहते हैं, उन्हें दशमी को एक बार भोजन करना चाहिए। * एकादशी के दिन पवित्र स्नानादि के पश्चात गंगा जल, तुलसी दल, तिल, फूल, पंचामृत आदि...

आज का दिनः 11 सितम्बर 2024, देवी श्रीमहालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए व्रत!

Image
आज का दिनः 11 सितम्बर 2024, देवी श्रीमहालक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए व्रत! - प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी (व्हाट्सएप- 8875863494) * महालक्ष्मी व्रत प्रारम्भ - बुधवार, 11 सितम्बर 2024 को * महालक्ष्मी व्रत पूर्ण - मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 को * अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 10 सितम्बर 2024 को 23:11 बजे * अष्टमी तिथि समाप्त - 11 सितम्बर 2024 को 23:46 बजे * जो श्रद्धालु देवी महालक्ष्मी की श्रीकृपा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें श्रीमहालक्ष्मी व्रत करना चाहिए।  * श्रीमहालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन से शुरू होता है।  * यह व्रत श्रीराधा अष्टमी के दिन से किया जाता है तथा श्रीकृष्ण अष्टमी पर संपूर्ण होता है।  * इस व्रत में प्रतिदिन देवी श्रीमहालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। ऐसे करें व्रत-पूजा... * प्रात:काल पवित्र स्नान के बाद देवी श्री महालक्ष्मी की पूजा की तैयारी करें। * श्रीगणेश पूजा के बाद देवी श्रीमहालक्ष्मी के समक्ष व्रत-पूजा का संकल्प लिया जाता है। * पूजा में सोलह...

आज का दिनः 7 सितंबर 2024, श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी!

Image
  आज का दिनः  7  सितंबर 2024.... श्रीगणेश की शुभ दृष्टि जीवन की सारी बाधाएं दूर करेगी! - प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी  (व्हाट्सएप- 8875863494) * श्रीगणेश  चतुर्थी - 7 सितम्बर 2024 * चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 6 सितम्बर 2024 को 15:01 बजे * चतुर्थी तिथि समाप्त - 7 सितम्बर 2024 को 17:37 बजे मध्याह्न गणेश पूजा मुहूर्त.... बांसवाड़ा- 11:15 से 13:45 डूंगरपुर- 11:18 से 13:48 मुम्बई- 11:22 से 13:51 नई दिल्ली- 11:03 से 13:34 जबलपुर- 10:53 से 13:23 उज्जैन- 11:10 से 13:39   जयपुर- 11:09 से 13:40 प्रतापगढ़- 11:14 से 13:43 उदयपुर- 11:18 से 13:48 इन्दौर- 11:10 से 13:39 अहमदाबाद- 11:23 से 13:52 नागपुर- 10:57 से 13:26 नोएडा- 11:03 से 13:33 पुणे- 11:18 से 13:47 चेन्नई- 10:53 से 13:21 हैदराबाद- 11:00 से 13:28 गुरुग्राम- 11:04 से 13:35 चण्डीगढ़- 11:05 से 13:36   कोलकाता- 10:20 से 12:49 बेंगलूरु- 11:04 से 13:31  ॥ श्रीगणेश  आरती ॥ सुखकर्ता दुःखहर्ता वार्ता विघ्नाची। नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची। सर्वांगी सुन्दर उटि शेंदुर...