Posts

इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा!

Image
इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा! * प्रदीप द्विवेदी बॉम्बे से बांसवाड़ा का सीधा संबंध रहा है, जब मुंबई में बरसात होती है, तो चार-पांच दिन बाद बांसवाड़ा में भी इंद्रदेव.... बॉम्बे टू बांसवाड़ा आ जाते हैं. इस हफ्ते मुंबई में जोरदार बरसात हो रही है, जाहिर है, अब बांसवाड़ा में भी जमकर बरसात होगी. इस हफ्ते का अनुमान है कि शनि, रवि और सोमवार को इंद्रदेव बांसवाड़ा पर मेहरबान होंगे. उधर, बांसवाड़ा की तस्वीर और तकदीर बदलनेवाले माहीबांध का संबंध मध्यप्रदेश से है, जहां अच्छी बरसात के नतीजे में माहीबांध भी छलक गया है. सुनहरी यादें! जब श्रीमती इंदिरा गांधी ने माही जल-प्रवाह का बटन दबा कर बांसवाड़ा-डूंगरपुर (वागड़) की तस्वीर और तकदीर बदलने की शुरूआत कर दी.... https://www.youtube.com/watch?v=7aew1A4bntg&t=12s

वागड़ के लोकप्रिय मंशाव्रत का संकल्प....

Image
 

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान....

Image
राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान.... * नृसिंह जयन्ती - रविवार, 11 मई 2025  * नृसिंह जयन्ती सायंकाल पूजा का समय - 16:27 से 19:05 * नृसिंह जयन्ती मध्याह्न संकल्प का समय - 11:09 से 13:48 * चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 10 मई 2025 को 17:29 बजे * चतुर्दशी तिथि समाप्त - 11 मई 2025 को 20:01 बजे बांसवाड़ा (व्हाट्सएप- 8875863494). श्री जगतगुरु शंकराचार्य संस्थान के  आवाहन पर भारत के संपूर्ण श्रीनृसिंह भगवान मंदिरों मे नृसिंह जयंती के अवसर पर  विशेष धार्मिक अनुष्ठान होने जा रहे है इसी क्रम में बांसवाड़ा जिले के एकमात्र श्रीनृसिंह मंदिर मे पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज, बाँसवाडा, द्वारा निज मंदिर मे भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान रखने का संकल्प किया है l राजस्थान ब्राह्मण महासभा एवं चौबीसा समाज के अध्यक्ष सुधीर चौबीसा ने बताया कि आयोजन मे राष्ट्र एवं वीर जवानों के विजयश्री के लिए श्रीनृसिंह भगवान स्त्रोत पाठ के साथ आहूतियां दी जाऐंगी, जिसमें समस्त पंच चौबीसा ब्राह्मण समाज के साथ समग्र सर्व सनातन समाज की सहभागिता रहेगी। उन्होंने सभी समाजजनों से विशेष आग्रह कि...

माही के मनस्वी : हरिदेव जोशी

Image
माही के मनस्वी : हरिदेव जोशी जयपुर. आज अनोखा संयोग बना। राजस्थान के आदिवासी इलाके से राजनीति में तप कर निकले तीन बार राज्य के मुख्य मंत्री रहे हरदेव जोशी की पुण्य तिथि पर उनके जीवनवृत पर लिखी पुस्तक का लोकार्पण हुआ। पूरे 30 वर्ष पहले 28 मार्च 1995 को जोशी का मुंबई में बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पहले आम चुनावों से लेकर अंत तक विधान सभा के चुनाव सदैव जीतते रहे। उनकी स्मृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय बनवाया और उसका पहला कुलपति एक श्रमजीवी पत्रकार सनी सेबेस्टियन को बनाया जो 'द हिन्दू' के विशेष संवाददाता थे। केरल से आकर जयपुर में बस गए उन्हीं सेबेस्टियन ने जोशी पर यह पुस्तक लिख कर बड़ा उपकार किया है। राजस्थान में आज़ादी के दौर से निकले राजनेताओं की लंबी फ़ेहरिस्त रही है। उन बड़े नेताओं में कोई आपसी प्रतिस्पर्धा भी नहीं थी। सभी ने अपनी अपनी क्षमताओं के मुताबिक़ अपने अपनी हैसियतें बनाई। उनमें से अनेक नेताओं का मूल्यांकन करते हुए ग्रन्थ निकले। लेकिन लंबी राजनैतिक पारी खेलने के बावजूद अनेक पृष्ठभूमि में...

रविवारीय नवभारत साक्षरता मूल्यांकन में राजस्थान के 1184000 लर्नर्स भाग लेंगे, तैयारियां पूर्ण....

Image
रविवारीय नवभारत साक्षरता मूल्यांकन में राजस्थान के 1184000 लर्नर्स भाग लेंगे, तैयारियां पूर्ण....  जयपुर. देश में 15 वर्ष से अधिक आयु के असाक्षरों को साक्षर बनाने और वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप होने डिजिटल जागरूक बनाने के लिए चलाए जा रहे नवभारत साक्षरता अभियान के तहत वर्ष 2024-2025 का द्वितीय मूल्यांकन 23 मार्च को देशभर में निर्धारित मूल्यांकन केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है राजस्थान में भी 1184000 लर्नर्स को मूल्यांकन में बैठने के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है l  प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देशानुसार साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान निदेशालय की ओर से मूल्यांकन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है l मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री ने साक्षर राजस्थान अभियान को पूर्ण करने के लिए विभागीय प्रतिनिधियों को नवभारत साक्षरता अभियान सफल बनाने का आव्हान किया है l साक्षरता निदेशक मेघराज सिंह रतनू एवं अतिरिक्त निदेशक स्नेहलता हरित ने प्रदेश के साक्षरता विभागीय प्रतिनिधियों को अधिकाधिक लर्नर्स...

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में एनएफएसयू का तृतीय दीक्षांत समारोह संपन्न

Image
  विरासत और विकास को मिलाकर हम न्याय आधारित विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  * माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में एनएफएसयू का तृतीय दीक्षांत समारोह संपन्न * एनएफएसयू जल्द ही भारत में नौ और परिसर स्थापित करेगा: कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास गांधीनगर  (व्हाट्सएप- 8875863494) .  राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, 2025 को संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहे।  इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवसर पर गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एनएफएसयू के कुलपति एवं वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. जे.एम. व्यास के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में 1562 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कह...

#Bollywood त्रिलोकपति.... कुछ ही घंटों में 40 लाख पार!

Image
त्रिलोकपति.... कुछ ही घंटों में 40 लाख पार! मुंबई.   महाशिवरात्रि के अवसर पर जी म्यूजिक डिवोशनल पर जारी त्रिलोकपति.... सॉन्ग कुछ ही घंटों में 40 लाख पार हो गया और अब भी लगातार दर्शक बढ़ते जा रहे हैं. * Zee Music Devotional * Song: Trilokpati * Singer: Narci & Adarsh Yadav * Music: Xzeus * Lyrics: Narci * Animation Direction: Rhythm Sanadhya * Concept And Screenplay: Rhythm Sanadhya And Pradeep Dwivedi * Vfx Studio: Posthubfx * Vfx Producer: Peter Gundra * Storyboard & Animation: Hriday Bhatt * Vfx Line Producer: Preshma Bagakar * Online: Ashutosh Patil #Trilokpati #ShivBhajan