NSIT-IFSCS अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर के फॉरेंसिक कार्यक्रम “सत्य समाधान 2.0” का आयोजन

NSIT-IFSCS अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर के फॉरेंसिक कार्यक्रम “सत्य समाधान 2.0” का आयोजन

अहमदाबाद (व्हाट्सएप- 8875863494)

नारायणशास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी – इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी (NSIT-IFSCS), जेतलपुर, अहमदाबाद द्वारा “सत्य समाधान 2.0” राष्ट्रीय स्तर की क्राइम सीन एवं फॉरेंसिक जांच प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से 45 टीमों के 225 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें माननीय बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य बाबूलाल पटेल, धर्मेश वंद्रा, डॉ. सुरभि माथुर (NFSU, गांधीनगर), डॉ. सुशील गोस्वामी (GNLU, गांधीनगर), प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर (प्राचार्य, NSIT-IFSCS) एवं संजय शर्मा (कैंपस डायरेक्टर, NSIT-IFSCS) उपस्थित रहे।

प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर, प्राचार्य, NSIT-IFSCS ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। अपने उद्घाटन संबोधन में उपाध्यक्ष धर्मेश वंद्रा ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया तथा आधुनिक आपराधिक न्याय प्रणाली में फॉरेंसिक विज्ञान, नैतिक जांच एवं अंतर्विषयक अध्ययन के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अपराध स्थल जांच, विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति एवं फॉरेंसिक समस्या-समाधान का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करना था। प्रतिभागी टीमों ने सिम्युलेटेड क्राइम सीन की जांच में वैज्ञानिक तकनीकों, तार्किक निष्कर्षण तथा टीमवर्क का प्रभावी उपयोग करते हुए जटिल मामलों को सुलझाया।
सत्य समाधान 2.0 के इस भव्य आयोजन का मूल्यांकन डॉ. सुरभि माथुर एवं डॉ. सुशील गोस्वामी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अफशीन खुरेशी, प्रिंसी गौतम एवं अन्य छात्र समन्वयकों के नेतृत्व में छात्र समन्वय टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके कुशल प्रबंधन एवं संगठनात्मक प्रयासों से देशभर से आए प्रतिभागियों का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित हुआ।
यह कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश अय्यर एवं कैंपस डायरेक्टर संजय शर्मा के मार्गदर्शन में तथा डॉ. गीता गुप्ता, आरूमल वेणुगोपाल एवं समस्त संकाय सदस्यों व प्रशासनिक स्टाफ के समन्वय से अत्यंत सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। उनकी प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता ने “सत्य समाधान 2.0” को एक भव्य सफलता दिलाई। प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹20,000 तथा उपविजेता टीम को ₹15,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।
प्रतियोगिता में विजेता टीम केस क्रैकर्स तथा  संयुक्त उपविजेता सत्यान्वेषी एवं जस्टिस स्क्वाड रहे l

इसके अतिरिक्त साइलेंट स्नूपर्स, स्कैल्पेल डेमन्स, लूसिड लोकार्ड्स तथा डेडली डिडक्शन जैसी टीमों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया, जो उनके उच्च स्तरीय फॉरेंसिक ज्ञान और जांच क्षमता को दर्शाता है।
निर्णायकों ने कार्यक्रम के उत्कृष्ट आयोजन, नेतृत्व क्षमता एवं समन्वय प्रयासों की सराहना की। प्रतिभागियों से प्राप्त प्रतिक्रिया अत्यंत उत्साहजनक रही। कार्यक्रम के अंत में डॉ. गीता गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने प्रबंधन एवं सभी हितधारकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
संस्थान प्राध्यापक श्रीमती विशाली शर्मा ने बताया कि सत्य समाधान 2.0 अनुभवात्मक शिक्षण को प्रोत्साहित करने, फॉरेंसिक प्रतिभाओं को निखारने तथा राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति NSIT-IFSCS की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण बना।

संस्थान के प्रवक्ताओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थी सहयोगी के रूप में पंजीकरण समिति में मीत शाह, कश्मी भट्ट, जतिन अवस्थी व संचिता डोले, व्यवस्था प्रबंधन समिति में गौरव अचार्य व शुभ त्रिवेदी ,  संपर्क समिति में वंशिका जयसिंघानी, कार्यक्रम प्रबंधन समिति में लय द्विवेदी एवं प्रियांश यादव, प्रतियोगिता व्यवस्था समिति में मंथन जानी, अफशीन कुरेशी एवं प्रिंसी गौतम,  डॉक्यूमेंटेशन कमेटी में भार्गव परमार, कनिष पटेल, नैंसी पिंजानी एवं सन्नवी सोनी, कार्यक्रम स्टेज प्रबंधन समिति में आस्था पटेल व उमा कुशवाहा तथा गेम्स कमेटी में कंचन नवानी, अहाना दत्ता व कुशल शर्मा आदि ने सहयोग किया l

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान....

इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा!

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....