Posts

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में एनएफएसयू का तृतीय दीक्षांत समारोह संपन्न

Image
  विरासत और विकास को मिलाकर हम न्याय आधारित विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू  * माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामय उपस्थिति में एनएफएसयू का तृतीय दीक्षांत समारोह संपन्न * एनएफएसयू जल्द ही भारत में नौ और परिसर स्थापित करेगा: कुलपति डॉ. जे.एम. व्यास गांधीनगर  (व्हाट्सएप- 8875863494) .  राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू), गांधीनगर का तृतीय दीक्षांत समारोह 28 फरवरी, 2025 को संपन्न हुआ। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू इस अवसर पर उपस्थित रहे।  इस प्रतिष्ठित शैक्षणिक अवसर पर गुजरात के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और गुजरात सरकार के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एनएफएसयू के कुलपति एवं वरिष्ठ फोरेंसिक वैज्ञानिक डॉ. जे.एम. व्यास के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में 1562 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कह...

#Bollywood त्रिलोकपति.... कुछ ही घंटों में 40 लाख पार!

Image
त्रिलोकपति.... कुछ ही घंटों में 40 लाख पार! मुंबई.   महाशिवरात्रि के अवसर पर जी म्यूजिक डिवोशनल पर जारी त्रिलोकपति.... सॉन्ग कुछ ही घंटों में 40 लाख पार हो गया और अब भी लगातार दर्शक बढ़ते जा रहे हैं. * Zee Music Devotional * Song: Trilokpati * Singer: Narci & Adarsh Yadav * Music: Xzeus * Lyrics: Narci * Animation Direction: Rhythm Sanadhya * Concept And Screenplay: Rhythm Sanadhya And Pradeep Dwivedi * Vfx Studio: Posthubfx * Vfx Producer: Peter Gundra * Storyboard & Animation: Hriday Bhatt * Vfx Line Producer: Preshma Bagakar * Online: Ashutosh Patil #Trilokpati #ShivBhajan  

एनएफ़एसयू का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 को, राष्ट्रपति का आशीर्वचन मिलेगा विद्यार्थियों को

Image
  एनएफ़एसयू  का तीसरा दीक्षांत समारोह 28 को,  राष्ट्रपति का आशीर्वचन मिलेगा विद्यार्थियों को अहमदाबाद (व्हाट्सएप- 8875863494).  राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफ़एसयू) गांधीनगर का तीसरा दीक्षांत समारोह आगामी 28 फरवरी 2025 को गांधीनगर में होने जा रहा है, जिसमें देश की राष्ट्रपति सम्माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि हैंl इस वृहद और प्रतिष्ठित शैक्षिक समारोह में  गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, गृहमंत्री गुजरात हर्ष संघवी अतिथि होंगे l  एनएफ़एसयू गांधीनगर के वाइस चांसलर डॉ. जेएम व्यास ने नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में सम्माननीय राष्ट्रपति जी से भेंटकर कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दियाl  कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल सहित 1562 विद्यार्थियों को डिग्री तथा 13 विद्यार्थियों को पीएचडी व एलएलडी की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा l  कार्यक्रम में ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, पोलैंड सहित विभिन्न देशों की प्रतिष्ठित हस्तियां एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे...

इनसे मिलो : काव्य सुमेरू के शिखर रत्न, इन्द्रधनुषी व्यक्तित्व के धनी - हरीश आचार्य

Image
  इनसे मिलो : काव्य सुमेरू के शिखर रत्न,  इन्द्रधनुषी व्यक्तित्व के धनी....  हरीश आचार्य * डॉ. दीपक आचार्य  जहाँ हर दिन वासन्ती उल्लास से भरा हो, हर रंग-रस बिना किसी संकोच के भरपूर बरसते रहते हों, और व्यक्तित्व इतना अधिक इन्द्रधनुषी आभा लिए हो कि आसमाँ कहीं का हो, सुनहरी आभा में वही एक छवि है जो बार-बार उभर कर बिन्दासगी के साथ जीवन और जगत की मौज-मस्ती का दरिया उमड़ाने वाली हो, तो साफ तौर पर जान लीजियें कि वह व्यक्तित्व हरीश आचार्य के सिवा और कोई नहीं हो सकता।उनके लिए अभिव्यक्ति के माधुर्य प्रपात से लेकर अभिनय की मनोहारी भंगिमाओं के साथ हर पल जीवन नर्तन का पर्याय होकर आनंदित कर देने वाला ही सिद्ध होता है। उनके लिए न उम्र कोई बाधक है, न और कुछ। जीने की अदाओं को जीते हुए सिद्ध रचनात्मक कर्मयोगी होने के सारे पड़ाव उन्होंने बखूबी पार करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।  शिक्षा जगत की दीर्घकालीन सेवाओं में रहकर आंग्ल भाषाविद् एवं विशेषज्ञ के रूप में उनकी अध्यापन शैली के साथ अंग्रेजी और हिन्दी साहित्य का व्यापक अध्ययन इतना कि विदेशी साहित्यकारों और तत्कालीन महानायकों के जीव...

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के भांजे- आमदनी अठन्नी फेम विनय आनंद का नया भक्ति गीत “खाटू वाले बाबा, तेरा ही सहारा है“ वायरल....

Image
  बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के भांजे- आमदनी अठन्नी फेम विनय आनंद का नया भक्ति गीत “खाटू वाले बाबा, तेरा ही सहारा है“ वायरल.... मुंबई.  बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के भांजे- आमदनी अठन्नी फेम, भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता और सिंगर विनय आनंद ने एक बार फिर अपने नए भक्ति गीत “खाटू वाले बाबा, तेरा ही सहारा है“ के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया है. इस गाने को हाल ही में अन्नपूर्णा म्यूजिक ने रिलीज किया, भक्ति रस से सराबोर इस गाने ने खाटू श्याम के भक्तों के बीच खास जगह बना ली है. “खाटू वाले बाबा, तेरा ही सहारा है“ गीत खाटू श्याम की महिमा का वर्णन करता है. इस गाने में बाबा के चमत्कारों और उनके भक्तों पर होने वाली कृपा का मार्मिक चित्रण किया गया है. विनय आनंद ने अपनी भावपूर्ण आवाज और अदायगी से इस गाने में भक्ति का ऐसा समावेश किया है कि इसे सुनकर हर भक्त की आंखें नम हो जाएं.   इस गाने को अन्नपूर्णा म्यूजिक ने रिलीज किया है. इस गाने को लेकर विनय आनंद का कहना है कि- मैं हमेशा से भक्ति गीत गाने में रुचि रखता हूं और ’खाटू वाले बाबा’ मेरा एक ऐसा प्रयास है जो बाबा के प्रति मेरी श्र...

विधि एवं बीएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Image
  विधि एवं बीएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  तकनीकी विषयों के जानकार बनकर सुरक्षित रहे.... बांसवाड़ा,  (व्हाट्सएप- 8302755688) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद् के तत्वावधान में आयोजित उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह के तहत भारतीय विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में विधि महाविद्यालय एवं बीएड कॉलेज के प्रशिक्षणार्थियों के लिये उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को संस्थान के सभागार में किया गया।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला रसद अधिकारी हजारीमल आलोरिया ने अपने संबोधन में उपभोक्ता संरक्षण कानून तथा कानूनी प्रावधान व उपभोक्ता जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी देते हुए अधिकारों के प्रति सचेत रहने का आग्रह किया। उन्होंने उपभोक्ता मंचों के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता को बाजार व्यवस्था में समस्या की स्थिति में कार्यवाही करने पर मानसिक राहत व हर्जाना मिलता है।  अध्यक्षता करते हुए भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी ने डिजिटलाईजेशन के दौर...

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....

Image
आशातीत सफलताओं के साथ अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार.... बांसवाड़ा (327001).  सदियों पुरानी ऐतिहासिक सिद्ध तपोभूमि लालीवाव मठ के पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिअेमदास महाराज ने हाल ही सम्पन्न आठ दिवसीय विराट धार्मिक महोत्सव को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी धर्मानुरागियों का आभार व्यक्त किया और इनकी आत्मीय सहभागिता को सनातन परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन में अहम् निरूपित किया है। लालीवाव पीठाधीश्वर ने कहा कि मठ में श्रीविद्या महायज्ञ, 9 कुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ, 108 भागवत कथा पारायण, विश्वविख्यात संत अग्रमलूक पीठाधीश्वर एवं रैवासा पीठाधीश्वर श्रीराजेन्द्रदास देवाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से भागवत कथा आदि वृहत अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों की आशातीत सफलता के लिए समर्पित भागीदारी सराहनीय रही है। महामण्डलेश्वर श्रीमहंत हरिओमदास महाराज ने इस अपूर्व एवं ऐतिहासिक आयोजन में गरिमामय सान्निध्य प्रदान करने वाले देश के विभिन्न मठों, आश्रमों, अखाड़ों, सम्प्रदायों और पीठों से पधारे श्रीमद्जगद्गुरुवृन्दों, महामण्डलेश्वरों, श्रीमहंतों, ...