#Purnima आज का दिनः 18 अगस्त 2024, अन्वधान और इष्टि : भौतिक सुख और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करनेवाला पर्व!

#Purnima आज का दिनः 18 अगस्त 2024अन्वधान और इष्टि : भौतिक सुख और आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करनेवाला पर्व!


- प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी 
(व्हाट्सएप- 8302755688)

* अन्वाधान- 19 अगस्त 2024
* इष्टि- 20 अगस्त 2024
* धर्मधारणा के अनुसार- अन्वधान और इष्टि अनिवार्य पर्व हैं.
* अन्वधान के दिन- एक दिन का उपवास रखा जाता हैं और इष्ट के दिन यज्ञ करते हैं.
* इस दिन भगवान श्रीविष्णु के भक्त उनका आह्वान करते हैं और व्रत कर उनकी पूजा करते हैं.
* धर्मग्रंथों में भगवान श्रीविष्णु का एक नाम यज्ञ है, इष्टि के दिन इन्हीं भगवान श्रीविष्णु के निमित्त यज्ञ किया जाता है.
* इस दिन प्रातःकाल पवित्र स्नान आदि करके साफ, स्वच्छ, धुले हुए वस्त्र धारण करें पूजा का संकल्प करें.
* भगवान श्रीविष्णु तथा श्रीलक्ष्मी की पूजा करें तथा श्रीविष्णु के महामंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय, मंत्र से हवन करें.
* यथाशक्ति दान-पुण्य करें.
* यह पर्व भौतिक सुख और अध्यात्मिक ज्ञान प्रदान करनेवाला है, दुर्भाग्य दूर करके समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करनेवाला है!

#Sunday श्री त्रिपुरा सुंदरी धर्म-कर्म पंचांग-चौघड़िया : 18 अगस्त 2024


श्री त्रिपुरा सुंदरी धर्म-कर्म पंचांग-चौघड़िया 18 अगस्त 2024 इस प्रकार है....
* शक संवत 1946, विक्रम संवत 2081
* अमांत महीना श्रावण, पूर्णिमांत महीना श्रावण 
* वार रविवार, पक्ष शुक्ल, तिथि चतुर्दशी - 03:04, (19 अगस्त 2024) तक, नक्षत्र उत्तराषाढा - 10:15 तक, योग आयुष्मान् - 07:51 तक, क्षय योग सौभाग्य - 04:28, (19 अगस्त 2024) तक, करण गर - 16:31 तक, द्वितीय करण वणिज - 03:04, (19 अगस्त 2024) तक
* सूर्य राशि सिंह, चन्द्र राशि मकर
* राहुकाल 17:26 से 19:02
* अभिजीत मुहूर्त 12:10 से 13:02

रविवार चौघड़िया 18 अगस्त 2024....

* दिन का चौघड़िया
उद्वेग - 06:09 से 07:46
चर - 07:46 से 09:23
लाभ - 09:23 से 10:59
अमृत - 10:59 से 12:36
काल - 12:36 से 14:12
शुभ - 14:12 से 15:49
रोग - 15:49 से 17:26
उद्वेग - 17:26 से 19:02

* रात्रि का चौघड़िया
शुभ - 19:02 से 20:26
अमृत - 20:26 से 21:49
चर - 21:49 से 23:13
रोग - 23:13 से 00:36
काल - 00:36 से 01:59
लाभ - 01:59 से 03:23
उद्वेग - 03:23 से 04:46
शुभ - 04:46 से 06:10 

* चौघडिय़ा का उपयोग कोई नया कार्य शुरू करने के लिए शुभ समय देखने के लिए किया जाता है.
* दिन का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* रात का चौघडिय़ा- अपने शहर में सूर्यास्त से अगले दिन सूर्योदय के बीच के समय को बराबर आठ भागों में बांट लें और हर भाग का चौघडिय़ा देखें.
* अमृत, शुभ, लाभ और चर, इन चार चौघडिय़ाओं को अच्छा माना जाता है और शेष तीन चौघडिय़ाओं- रोग, काल और उद्वेग, को उपयुक्त नहीं माना जाता है.
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!
आज का दिन....
https://palpalindia.com/aajkadin.php

Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान....

इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा!

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....