ब्राह्मण फेडरेशन ने कहा - बांग्लादेश में हिंदू प्रतिनिधियों के संरक्षण पर ध्यान दें
ब्राह्मण फेडरेशन ने कहा - बांग्लादेश में हिंदू प्रतिनिधियों के संरक्षण पर ध्यान दें
नई दिल्लीl ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति एवं राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि बांग्लादेश में पिछले दिनों के दौरान हुई घटनाओं के दौरान हिंदू समाज के प्रतिनिधियों के साथ आ रही समस्याओं को लेकर बांग्लादेश की नवगठित सरकार से चर्चा कर बांग्लादेश में निवास कर रहे हिंदू समाज प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएl
डॉ ज्योति एवं पंडित शर्मा ने ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं बांग्लादेश के प्रतिनिधियों से भी इस संबंध में विस्तार से चर्चा की और आवश्यक सहयोग हेतु आश्वस्त कियाl उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में जिस तरह की घटनाएं हो रही है और सूचनाए मिल रही है उसके चलते फेडरेशन के प्रतिनिधि चिंतित है तथा उनके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार से सतत सहयोग और सुरक्षा के लिए आग्रह कर रहे हैं l
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रदीप ज्योति ने बांग्लादेश ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय महामंत्री बिजॉय कृष्णा के साथ संवाद किया और वहां की स्थिति के बारे में जानकारी ली बिजॉय कृष्णा ने फेडरेशन प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में चिंतन पर आभार व्यक्त करते हुए बांग्लादेश में वर्तमान स्थितियों के बारे में अवगत करवायाl
राष्ट्रीय महामंत्री पंडित शर्मा ने कहा कि हिंदू समाज के प्रतिनिधि हमेशा से सर्वे भवंतु सुखीन की कामना के साथ सभी के विकास और कल्याण की कामना करते रहे हैं ऐसी स्थिति में हिंदू जनों के लिए निकटवर्ती देश में हो रही घटना है चिंताजनक है और वहां की सरकारों को इस बारे में विचार कर हिंदू समाज जनों की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता हैl
ध्यान रहे ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन का बांग्लादेश में प्रभावी प्रतिनिधित्व है और बांग्लादेश के पदाधिकारी फेडरेशन से जुड़े हुए हैं और नियमित रूप से फेडरेशन के कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं l
राष्ट्रीय महामंत्री पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि विभिन्न देशों में हिंदू समाज के प्रतिनिधियों के साथ हो रही दुखद घटनाएं ठीक नहीं है और इस बारे में वहां की सरकारों को भी ध्यान देने की आवश्यकता है l पंडित शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश सहित अन्य कई देशों में हिंदू आस्था केंद्र व मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं की सूचना चिंता पैदा करती हैं इसके बारे में सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है l उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में परिस्थितियों के सामान्य होने के बाद ब्राह्मण फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल वहां का दौरा करेगा तथा फेडरेशन प्रतिनिधि वहा के ब्राह्मण समाज जनों से संपर्क कर चर्चा करेंगे l


Comments
Post a Comment