भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन....


भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन 16 को अंबाजी गुजरात में, देश के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी जुटेंगे

अंबाजी (गुजरात). देश के उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि संगठन तथा देश के उपभोक्ताओं की सशक्त आवाज भारतीय उपभोक्ता परिसंघ का राष्ट्रीय सम्मेलन एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन इस्कॉन अंबे वैली खेडब्रह्मा रोड अंबाजी गुजरात में 16 अगस्त को सुबह 10 बजे किया जा रहा है, जिसमें देश के अग्रणी उपभोक्ता आंदोलनकारी जुटेंगे तथा उपभोक्ताओं के हित संरक्षण की भावी चुनौतियों पर चिंतन किया जाएगा l  
परिसंघ की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीईओ प्रीति प्रमोदराय पंड्या ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन गुजरात के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात के कैबिनेट मंत्री कुंवरजी भाई बावलीया करेंगे l 
उन्होंने बताया कि वर्चुअल मोड पर सम्मेलन की मुख्य अतिथि केंद्रीय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात की सचिव श्रीमती निधि खरे होगी, सम्मेलन के सम्मानित अतिथि आर आर गोहिल कंट्रोलर लीगल मेट्रोलॉजी एंड डायरेक्टर सीएपीएजी तथा एच डी कोशिया कमिश्नर एफडीसीए गुजरात होंगे l  
सम्मेलन के मुख्यवक्ता अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता आंदोलनकारी, आईकैन के अध्यक्ष तथा भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के मुख्य संरक्षक डॉक्टर अनंत शर्मा होंगे तथा अध्यक्षता परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार करेंगे l परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव भरतभाई पटेल एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबू भाई बी पटेल ने बताया कि सम्मेलन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की गई है तथा देश भर से आने वाले उपभोक्ता आंदोलनकारी के ठहरने की व अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई है l
ध्यान रहे डॉक्टर अनंत शर्मा की पहल पर देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय उपभोक्ता संगठनों की संयुक्त पहल के रूप में भारतीय उपभोक्ता परिसंघ की स्थापना की गई थी और परिसंघ की ओर से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर उपभोक्ता हित संरक्षण के मुद्दों को समय-समय पर उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया गया है l परिसंघ की ओर से केंद्र एवं राज्य सरकारों के समक्ष उपभोक्ताओं से जुड़े पहलुओं का पक्ष एवं समस्याएं रखकर उनके समाधान के लिए भी नियमित रूप से प्रयास किए जाते हैं l उपभोक्ता कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ विभिन्न गतिविधियों में संगठन की सहभागिता को संगठन के अग्रणी प्रतिनिधि सुनिश्चित करते हैं l डॉक्टर अनंत शर्मा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपभोक्ता संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हुए उपभोक्ता हित के मुद्दों को सक्षम मंचो प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हैं l फेडरेशन की नियमित रूप से देश भर में गतिविधियों का संबद्ध संगठनों द्वारा आयोजन किया जाता है और जागरूकता का अभियान सतत संचालित हो रहा है l



Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान....

इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा!

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....