बांसवाड़ा समाचार, 7 अगस्त 2024....
जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक संपन्न, समस्याओं के समाधान के साथ जागरुकता अभियान को गति देंगे
बांसवाड़ा. जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई जिसमें जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया, भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव निरंजन द्विवेदी, जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक श्रीमाल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक खेताराम मेघवाल, उज्ज्वला योजना के जिला समन्वयक दीपांकर पारेख, विभागीय प्रतिनिधि नरेश मीणा, मनाली भट्ट, शशिकांत शर्मा, उमेदमल टेलर, प्रवर्तन अधिकारी मणि खींची सहित विभिन्न विभागों व उपभोक्ता से जुड़े संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर विचार व्यक्त किए l बैठक में उपभोक्ता समस्याओं के समाधान कार्यक्रम को गति देने के साथ उपभोक्ता जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाकर उपभोक्ताओं को अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने प्रभावी प्रयास सभी के सहयोग से करने का निर्णय किया गया l जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने अपने संबोधन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित कार्यक्रम व गतिविधियों की जानकारी दी l उन्होंने बताया कि जिले में 660 वितरण केंद्रों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है l
भारतीय उपभोक्ता परिसंघ के राष्ट्रीय सचिव निरंजन द्विवेदी ने बैठक में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन सहित उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी विभिन्न सूचनाओं के प्रभावी प्रचार प्रसार पर बल देते हुए उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने व राहत हेतु विभाग स्तर पर अभियान संचालित करने पर जोर दिया l उन्होंने प्रावधानों के अनुसार टोल प्लाजा की व्यवस्थाओं को उपभोक्ता हित में प्रभावी बनाने, आरजीएचएस सुविधा के तहत दवाइयां उपलब्ध करवाने, विभिन्न पर्यटक केंद्रों पर उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने आदि सुझाव दिए l बैठक में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य दीपक श्रीमान ने गोविंद गुरु विश्वविद्यालय के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित जागरूकता का संचार करने और विशेष अभियान के माध्यम से क्षेत्र में उपभोक्ता आंदोलन के सशक्तिकरण पर जोर दिया l उन्होंने उपभोक्ता मंचों के महत्वपूर्ण फेसलों की सूचनाओं के प्रभावी प्रचार प्रसार पर भी जोर दिया l जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक खेताराम मेघवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता जागरूकता के संचार एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का सुझाव दिया l उज्ज्वला योजना के समन्वयक दीपांकर पारेख ने गैस एजेंसी से संबंधित बुकिंग व्यवस्थाओं व अन्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला l एलएमओ मनाली भट्ट ने एमआरपी से अधिक राशि की वसूली से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया l एफएसओ शशिकांत शर्मा ने खाद्य पदार्थों से जुड़ी तकनीकी सुचना देते हुए सैंपलिंग व अन्य विषयों की जानकारी दी l उमेदमल टेलर ने महात्मा गांधी अस्पताल में हेल्प डेस्क स्थापित करने का सुझाव दिया l
इस दौरान जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव द्वारा परिषद प्रतिनिधियों के लिए दिए गए संदेश में जिले में उपभोक्ता जागरूकता का संचार करने के साथ ही उपभोक्ता समस्याओं के समयबद्ध प्रभावी समाधान करने विभागीय अधिकारियों को पाबंद किया गया l डॉ. यादव ने भ्रामक सूचनाओं को लेकर विभागीय स्तर पर सही सूचनाओं का समय पर प्रसारण करने पर जोर दिया l डॉ . यादव ने उपभोक्ता जागरूकता के लिए शिक्षा विभाग स्तर पर साहित्य निर्माण एवं वितरण के साथी डिजिटल माध्यमों में भी उपयोगी सूचनाओं को प्रसारित करने पर जोर दिया l
अंत में प्रवर्तन अधिकारी मणि खींची ने आभार व्यक्त किया l
मिशन हरियालो राजस्थान, सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम बुधवार को, अधिकारियों को सौपी जिम्मेदारियां
मिशन ’’ हरियालो राजस्थान ’’ को सफल बनाने हेतु जिले में हरियाली तीज के अवसर पर 7 अगस्त 2024, बुधवार को जिले में विभिन्न स्तरों पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव ने जिला स्तर पर हरियाली तीज के अवसर पर समाई माता बांसवाड़ा में आयोजित होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु समस्त आवश्यक तैयारियों हेतु अधिकारी नियुक्त किये हैं।
जारी आदेश के अनुसार उपवन संरक्षक वृक्षारोपण/पौधारोपण हेतु समस्त आवश्यक तैयारी करेंगे। इनके अलावा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को विकास अधिकारी-बांसवाड़ा से समन्वय कर अतिथियों के निमंत्रण पत्र, आयोजन स्थल पर टेंट, लाइ्रअ, माईक, बैठक व्यवस्था, अल्पाहार, होर्डिंग, वीडियाग्राफी, फोटाग्राफी करवाने के निर्देश दिए गये हैं। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं प्रेसनोट जारी करने का दायित्व जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी को रहेगा।
इसी प्रकार कार्यक्रम में अधिकाधिक छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक/माध्यमिक), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका, आशा सहयोगिनियों को उक्त दिवस को लहरिया साड़ी पहने कर कार्यक्रम में भाग लेने की जिम्मेदारी उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग को दी गई है। इसी तरह पौधारोपण के लक्ष्यों के अनुरूप रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जिओ टेपिंग ’’ हरियालो राजस्थान एप ’’ पर उसी दिन वन विभाग के माध्यम से आवश्यक रूप से करवाने अधिशासी अभियंता (ईजीएस) एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति-बांसवाड़ा को दायित्व सौपा गया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका, जिला स्तर पर डिजीटल सर्टिफिकेट जारी करने एवं वितरित करवाने तथा ब्लॉक लेवल पर डीओआईटी कार्मिकों से डिजीटल सर्टिफिकेट जारी व वितरित करने की जिम्मेदारी उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिक विभाग को दी गई है, वहीं वृक्षारोपण/पौधारोपण कार्यक्रम का डॉक्यूमेन्टेशन करने का कार्य सीओ स्काउट एवं गाइड को तथा 3 डी कैमरे के माध्यम से एचडी फोटोग्राफी एवं ड्रोन कैमरे के माध्यम से वीडियोग्रफी करवाने की जिम्मेदारी समन्वयक आईईसी/पर्यवेक्षण/प्रशिक्षण प्रवीण सिंह राव को दी गई है।
जिला कलक्टर डॉ. यादव ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवंटित कार्य को संपादित किया जाना सुनिश्चित करें।
स्वाधीनता दिवस- 2024, विभागाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
स्वाधीनता दिवस समारोह- 2024 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाये जाने के तहत जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव की अध्यक्षता में आयोजित तैयारियों से संबंधी बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार कुशलबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह की सफल क्रियान्विति के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। इसके तहत समारोह को भव्य आकर्षक एवं सुरुचिपूर्ण से आयोजित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल को कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी नियुक्त किया जो समस्त संबंधित विभागों के समन्वय से विभिन्न कार्यøमों के प्रभारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए तालमेल बैठाकर आयोजन की सफलता सुनिश्चित करेंगे। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी-बांसवाड़ा, आयुक्त नगरपालिका एवं अधिषासी अभियंता सा.नि.वि. को प्रतिवर्ष की भांति समारोह स्थल पर कार्यøम की दृष्टि से रंग-रोगन, टेंट, कनात एवं बेरीकटिंग का कार्य पूर्ण करवाने की निर्देश दिए हैं।
स्वाधीनता दिवस समारोह के तहत मुख्य अतिथि के प्रातः 8.58 बजे आगमन के साथ प्रातः 9.00 ध्वजारोहण होगा, उसके बाद 9.02 बजे परेड निरीक्षण, 9.10 बजे मार्च पास्ट, 9.20 बजे बैण्ड प्रदर्षन,9.30 बजे महामहिम राज्यपाल महोदय का संदेष वाचन, 9.45 बजे प्रषंसा-पत्र वितरण, 10.10 बजे सामूहिक व्यायाम प्रदर्षन, 10.20 बजे सामूहिक नृत्य तथा प्रातः 10.30 बजे राश्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न होगा।
जारी कार्यøम के अनुसार 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल के बाद कुषलबाग मैदान पर कक्षा 1 से 12 वर्श आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता, 15 अगस्त को अपरान्ह 2.30 से 5.00 बजे के मध्य जिला खेल स्टेडियम में विभिन्न खेलों फुटबॉल मैत्री मैच, हेण्डबॉल, टेबल टेनिस, टेनिस, बेडमिन्टन और तीरंदाजी का आयोजन होगा वहीं इसी दिन सायं 4.00 बजे कुशलबाग मैदान में ओपन एथलेटिक्स, वालीबॉल, रस्सा-कसी, केजी बच्चों की जलेबी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मैदान की साफ-सफाई एवं आयोजन से संबंधित व्यवस्था तथा पुरस्कार वितरण संबंधित व्यवस्थाएं नगर परिशद बांसवाड़ा द्वारा की जाएगी। समापन समारोह का आयोजन नगर परिशद बांसवाड़ा में किया जाएगा।
इसी तरह 14 अगस्त को सायं 7.30 बजे रंगमंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित होगा जिसकी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस विभाग की रहेगी वहीं कार्यक्रम के लिए उपखंड अधिकारी बांसवाडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमें जिला षिक्षा अधिकारी (मा./प्रा.), जनसम्पर्क अधिकारी एवं बाउमावि चन्द्रपोल गेट स्कूल की प्रधानाचार्य का रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल स्कूली द्वारा ही किया जाएगा; प्रविष्टियां 8 अगस्त तक ली जाएगी तथा रिहसर्ल 13 अगस्त को रखा जाएगा। कार्यक्रम की विषय वस्तु एवं वेशभूषा का चयन स्वाधीनता दिवस की गरिमा एवं प्रतिष्ठा के अनुरूप गुणवत्ता पूर्वक होगा जिसके संचालन की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक करेंगे।
इसी के साथ राष्ट्रीय ध्वज, परेड एवं मार्च पास्ट, बैंड प्रदर्शन, सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन, राज्यपाल महोदय के संदेश का वाचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम,सामूहिक नृत्य प्रदर्शन, राष्ट्रगान, प्रशंसा पत्र वितरण, निमंत्रण-पत्र, टेंट-माइक व्यवस्था, मैदान व्यवस्था, फर्नीचर, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, रोशनी/सजावट, सुरक्षा व्यवस्था, पूर्वाभ्यास/रिहर्सल, मिठाई वितरण एवं उद्घोशक संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
इसके अलावा शहर के मुख्य चौराहों एवं मुख्य सार्वजनिक भवनों पर रोशनी की व्यवस्था, रिहर्सल एवं मुख्य समारोह के दौरान स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था, स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में नगर में विशेष सफाई, विभिन्न स्मारकों, राष्ट्रीय नेताओं की मूर्तियां के स्थल पर विशेष व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर परिषद को दी गई है। इसी के साथ कलेक्ट्रेट, गांधी मूर्ति एवं आजाद चौक में 14 से 15 अगस्त को नगर परिषद द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रसारण किया जाएगा। जिला कारागार में स्वाधीनता दिवस समारोह का कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही बंदियों के लिए मिठाई की व्यवस्था एल.एन.जे.गु्रप मील बांसवाड़ा द्वारा की जाएगी। 15 अगस्त को मुख्य समारोह के तुरंत प्ष्चात मूक बधिर विद्यालय में फल वितरण कार्यक्रम रहेगा इसकी व्यवस्था केन्द्रीय सहकारी बैंक, बांसवाड़ा द्वारा की जाएगी। इसी प्रकार स्वाधीनता दिवस के उक्त समस्त कार्यøमों का प्रभावी कवरेज प्रेस तथा मीडिया से सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी बांसवाड़ा कराएंगे। मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण केबल नेटवर्क से हो इसकी व्यवस्था जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी बांसवाड़ा द्वारा सुनिष्चित की जाएगी।
इसके अलावा समारोह से संबंधित समुचित व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को दायित्व सौपे गये हैं।
प्रभारी सचिव लेगे विभागीय समीक्षा बैठक
प्रभारी सचिव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारी गणों के साथ बजट घोषणा तथा मुख्यमंत्री द्वारा विधेयक पर चर्चा के दौरान की गई घोषणाओं की समयबद्ध क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भूमि चिन्हीकरण और आवंटन को गति देने के क्रम में संबंधित विभागीय समीक्षा बैठक 7 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को विभागीय रिपोर्ट एवं सॉफ्ट कॉपी (पीपीटी) में तत्काल भिजवाते हुए समय पर पूर्ण तैयारी मय रिपोर्ट के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान ‘‘हरियालों राजस्थान’’ के तहत, बुधवार को समाई माता मंदिर में होगा वृक्षारोपण
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण अभियान ‘‘हरियालों राजस्थान’’ के तहत हरियाली तीज के अवसर पर एक पेड़ मॉ के नाम के नाम जिला स्तरीय कार्यक्रम 7 अगस्त बुधवार प्रातः साढ़े ग्यारह बजे को बांसवाड़ा पंचायत समिति के समाई माता मंदिर क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल ने देते हुए उक्त जिला स्तरीय कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी नियत समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करे।
श्रावण मास में गौकर्णेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे पार्थेश्वर निर्माण एवं पूजन
धर्मनगरी तलवाड़ा के गोकर्णेश्वर मंदिर परिसर में सहस्र औदिच्य समाज के गौरीशंकर वासुदेव द्विवेदी परिवार की ओर से दिलीप कुमार द्विवेदी और श्रीमती नैना देवी द्विवेदी पार्थेश्वर निर्माण एवं पूजन धर्म-कर्म कर रहे हैं, 5 अगस्त 2024, सोमवार से श्रावण मास पर्यन्त यह पूजा-अनुष्ठान होगा.
शिवपुराण में भगवान शिव की महिमा और उनके अवतारों का वर्णन है, पार्थेश्वर निर्माण शिव पुराण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसमें भगवान शिव के पार्थेश्वर अवतार की कथा है.
भगवान शिव का पार्थेश्वर अवतार, जिसमें देवों के देव महादेव ने एक शिवलिंग के रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया था, अपने भक्तों को सच्ची श्रद्धा और भक्ति का महत्व सिखाया था और उन्हें आशीर्वाद दिया था.
भगवान शिव का पार्थेश्वर अवतार, जिसमें देवों के देव महादेव ने एक शिवलिंग के रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया था, अपने भक्तों को सच्ची श्रद्धा और भक्ति का महत्व सिखाया था और उन्हें आशीर्वाद दिया था.
शिवपुराण के अनुसार, जो भक्त पार्थेश्वर पूजन करते हैं, उन्हें धन, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है और मानसिक एवं शारीरिक कष्टों से मुक्ति भी मिलती है.
पार्थेश्वर निर्माण-पूजा में गंगाजल के उपयोग का विशेष महत्व है, क्योंकि.... पार्थेश्वर निर्माण में गंगा किनारे की मिट्टी का विधान है, लेकिन यह उपलब्ध नहीं होने पर गंगाजल का उपयोग करना चाहिए.
तलवाड़ा के गोकर्णेश्वर मंदिर परिसर में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक पार्थेश्वर निर्माण का कार्य होगा, तत्पश्चात पूजन कार्यक्रम आरम्भ होगा, इस समय में पार्थेश्वर निर्माण एवं पूजन में अपनी भागीदारी निभाकर धर्मलाभ प्राप्त किया जा सकता है!
राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष और सिविल डिफेंस दल की तैयारियों का सम्भागीय आयुक्त ने लिया जायजा
आपदा हेतु पुर्व तैयारियों और उपकरणों को देखा दिये निर्देश
बांसवाड़ा. संभागीय आयुक्त डॉक्टर नीरज के पवन ने एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष) एवं सिविल डिफेंस टीम की आपातकालीन तैयारियों का सोमवार को बांसवाड़ा सम्भागीय आयुक्त कार्यालय में निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ पवन ने आपदा प्रबंधन हेतु सहायक सामग्री इत्यादि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब है कि डिस्ट्रिक्ट क्विक रेस्पॉन्स दल और आपदा प्रबंधन दल के जिले में 33 सदस्य सेवाएं दे रहे है जो 24 घन्टे किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों हेतु तैयार रहते है इनके साथ गोताखोर, इलेक्ट्रिशियन, तैराक, प्राथमिक सहायक, ड्राइवर प्लम्बर सहित कुल 76 सदस्य आपदा हेतु जिले में 2 स्टेशन बागीदौरा और बांसवाडा पर अपनी उपस्थिति देते है जिससे आपदा के समय प्रतिक्रिया अवधि कम हो सके एवं दुर्घटना स्थल पर त्वरित पहुँच सुनिश्चित हो।
निरीक्षण के दौरान डॉ पवन ने दोनो दलों के स्टाफ का उत्साहवर्धन किया और उन्हें मानसून को देखते हुए 24 घण्टे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एस डी आर एफ इंचार्ज महेश के अलावा सिविल डिफेस के दिपेश शर्मा और लोकेश कलाल के साथ स्टाफ उपस्थित रहे।
संभागीय आयुक्त ने किया माही बांध का निरीक्षण....
संभागीय आयुक्त ने सोमवार को बांसवाडा- उदयपुर संभाग के सबसे बडे माही बांध का निरीक्षण किया और माही विभाग द्वारा डेम में की गई व्यवस्थाओं व गतिविधियों को देखा और अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।
मिशन हरियालो-राजस्थान के तहत 7 अगस्त को सधन वृक्षारोपण
जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव : पौधारापण कर जियों टैगिंग जरुर करें
बांसवाड़ा. जिला कलक्टर डॉ इन्द्रजीत यादव ने जिला स्तरीय अधिकारीयों व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में आयोजित बैठक में आगामी 7 अगस्त को राज्यभर में आयोजित मिशन हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के तहत जिले भर में सधन वृक्षारोपण करने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला स्तर, ब्लॉक स्तर ग्राम पंचायत स्तर राजस्व गाम्रों में सधन वुक्षारोपण कर जियो टैगिंग करने के निर्देश दिये और कहा कि इस संबंध में अपने स्तर पर बैठक आयोजित कर वीसी में दिये गये निर्देशों की पालना करवाएं।
जिला कलक्टर ने बताया कि जो पौधे लगाए जाएं, उन्हें बचाना भी जरूरी है। उन्होंने लगाए जा रहे सभी पौधों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पौधों की जानकारी हरियालो राजस्थान ऐप पर अपलोड की जाए। उन्होंने इस अभियान में जन सहभागिता को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व ग्रामों में पौधों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए ताकि अभियान को अधिकतम सफल बनाया जा सके और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन-जिन विभागों में जिओं टैगिंग से जुडी तकनीकी समस्याएं आ रही है वे तकनीकी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टीम के साथ काम करते हुए जियो टैगिंग के कार्य को पूर्ण करे।
तकनीकी जानकारी के लिए नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टीम के साथ काम करते हुए जियो टैगिंग के कार्य को पूर्ण करे।
उन्होंने कहा कि मिशन हरियालो-राजस्थान को साकार करने के लिए जिलेभर में हरियाली तीज के अवसर पर विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक पौधे लगाये जायेगें। हरियालो-राजस्थान ऐप के माध्यम से पौधा लगाने वाले वृक्ष प्रेमियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर अभीषेक गांेयल ने जनसुनवाई के तहत दर्ज प्रकरणों की पुख्ता जांच कर समाधान करें और जो प्रकरण विभाग द्वारा निस्तारण कर दिये गये है उसकी रिर्पोर्ट भिजवाएं और ऑन लाईन अपलोड करे।
बैठक में आगनवाडी केन्द्रों के क्षतिग्रस्त भवनों की सूची के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने, पेन्शन व पालनहार वेरीफिकेशन(सत्यापन) में तेजी लाने आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर अब तक की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में उपस्थित नही होने वाले अधिकारियों को नोटिस देने के भी निर्देश दिये।
जिला स्थापना समिति की बैठक सम्पन्न....
बांसवाडा. सोमवार को श्रीमती रेशम मालविया जिला प्रमुख अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में राजस्थान प्राथमिक वं उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती 2022 अन्तगर््त निदेशालय बीकानेर द्वारा अनुसूचित क्षेत्र जिला बांसवाड़ा को लेवल प्रथम में -2 अभ्यर्थी व लेवल द्वितीय विषय संस्कृत-03 अंग्रेजी-01 व गणित विज्ञान -01 मे कुल 05 अभ्यर्थियों की नियुक्ति/पदस्थापन हेतु पंचायत समितियों का आवंटन किये जाने का निर्णय लिया ग्या।
बैठक में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक अध्यापक सीधी भर्ती 2022 लेवल प्रथम व द्वितीय में मूल अभ्यर्थी के स्थान पर डमी अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा देकर नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के विरूद्व दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट-दुराचर-ा रिपोर्ट के आधार पर 04 नरेश पुत्र वालसिंह कटारा, रमेशचन्द्र पुत्र कान्तिलाल अड, राजेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल डिण्डोर व दिपक कुमार पुत्र लालजी परमार यादव को राज्य सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया ग्या। बैठक में डॉ वृद्विचन्द गर्ग मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, बांसवाडा, शम्मे फरोजा बतुल अंजुम, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा, बांसवाडा, चर्चित मेहता, अतिरिक्त कोषाधिकारी, बांसवाडा उपस्थित रहे।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

Comments
Post a Comment