इतिहास में आज: 18 अगस्त....

 

इतिहास में आज: 18 अगस्त.... बांसवाड़ा की तकदीर बदलनेवाली माही परियोजना की परिकल्पना भूपेंद्रनाथ त्रिवेदी और नटवरलाल भट्ट की सरकार ने की थी!


* दैनिक नवशोभ
* भारत की आजादी के बाद 18 अगस्त 1948 को बांसवाड़ा रियासत का भारत में विलय हुआ था, आजादी के बाद बांसवाड़ा रियासत के भारत में विलय से पहले बनी पहली सरकार में भूपेंद्रनाथ त्रिवेदी पहले प्रधानमंत्री और नटवरलाल भट्ट पहले वित्तमंत्री बने थे, बांसवाड़ा की तस्वीर और तकदीर बदलनेवाली माही परियोजना की परिकल्पना भूपेंद्रनाथ त्रिवेदी और नटवरलाल भट्ट की सरकार ने की थी, तब इसका नाम- चंद्रसागर बांध था, बांसवाड़ा रियासत के भारत में विलय के बाद प्रमुख आदिवासी नेता राजस्थान के पूर्व मंत्री भीखाभाई के विशेष प्रयासों से 1960 में माही परियोजना की शुरूआत हुई, तो.... राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने इसे बुलंदियों पर पहुंचाया।
* 1956 - बांसवाड़ा जिले का गठन 18 अगस्त 1956 को हुआ।
* 1985 - 18 अगस्त 1985 को बांसवाड़ा में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हुई।
* 2001 - 18 अगस्त 2001 को बांसवाड़ा में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
* 2013 - बांसवाड़ा में सूखा राहत कार्यक्रम 18 अगस्त 2013 को शुरू किया गया।
* 1800 - 18 अगस्त को लार्ड वेलेजली के द्वारा कलकत्ता में फोर्ट विलियम काॅलेज की स्थापना।
* 1868 - 18 अगस्त को फ्रांस के खगोलविद पियरे जेनसीन ने हिलियम की खोज की।
* 1891 - 18 अगस्त को कैरेबियाई द्वीप मार्टिनीक्यु में चक्रवाती तूफान से 700 की मौत।
* 1949 - 18 अगस्त को हंगरी ने संविधान अंगीकार किया।
* 1945 - 18 अगस्त को सुकर्णो ने इंडोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति के तौर कामकाज शुरू किया।
* 1951 - 18 अगस्त को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान की स्थापना।
* 1963 - 18 अगस्त को अमेरिका में जेम्स मेरीडिथ मिसिसीपी विश्वविद्यालय से स्नातक करने वाला पहला अश्वेत व्यक्ति।
* 1982 - 18 अगस्त को सोवियत संघ द्वारा एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन सेल्युत-7 के लिए भेजी गई।
* 1999 - 18 अगस्त को तुर्की में भूकम्प से लगभग 45000 लोगों की मौत।
* 2000 - 18 अगस्त को इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर दो दिन में टेस्ट जीतने का इतिहास रचा।
* 2006 - 18 अगस्त को बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एच.एम. इरशाद को विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में बरी किया।
* 2007 - 18 अगस्त को विवादास्पद ब्रिटिश गायिका लिली एलेन के अमेरिका में घुसने पर प्रतिबन्ध लगा।
* 2008 - 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की।
* 2008 - 18 अगस्त को पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने महाभियोग की आशंका के बीच इस्तीफा दिया।
* 2012 - 18 अगस्त को नाटो के हवाई हमले में अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम 13 आतंकवादियों की मौत।


Comments

Popular posts from this blog

राष्ट्र एवं वीर जवानों के लिए श्रीनृसिंह जयंती पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान....

इंद्रदेव.... बॉम्बे-टू-बांसवाड़ा!

अविस्मरणीय रहा विराट धार्मिक महोत्सव, लालीवाव पीठाधीश्वर ने जताया सभी का आभार....