

* चन्द्र शेखर मेहता (व्हाट्सएप- 9414397122)
बांसवाड़ा. जानामेडी स्थित उत्तम सेवा धाम में श्री पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी (ईश्वरानंद ) के आश्रम में गुरुपूर्णिमा के अवसर आयोजित सप्त दिवसीय आयोजन का समापन हुआl गुरुदेव ने प्राचीन मन्दिर त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन, पूजन किया l
हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देते हुए ध्यान योगी महर्षि उत्तम स्वामी जी ने कहा कि गुरु सत्ता सर्वोच्च सत्ता है। परमात्मा मनुष्य के हृदय में बैठा हुआ है। आज छदम गुरु घंटाल वेशधारी घूम रहे हैं। चमत्कार दिखा रहे हैं उनसे सावधान रहे। मीरा, कबीर, सूरदास, चारों शंकराचार्य, नामदेव, नानक, रामानुजाचार्य, रामकृष्ण परमहंस, इन सभी ने कभी अपने को भगवान घोषित नहीं किया। इन्होंने मार्ग दिखाए। गुरु ऐसे करना जो राम नाम व कृष्ण नाम की माला दे।
स्वामीजी ने कहा- आजकल ऐसी बातें चल रही है। यहां अनेक पार्टी के नेता बैठे हुए आप किसी भी राजनीति के पार्टी से है, मुझे कोई लेना देना नहीं, मैं आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कह रहा हूं मेरे सनातन धर्म पर उंगली उठाने वाले लोगों, मेरे राम, कृष्ण, शिव पर तुम को बोलने का अधिकार नहीं हैl हम संतों का काम, हमारा काम मार्गदर्शन करना है l मेरा काम आप लोगों के हाथ में राम कृष्ण की माला देना है।
जो गुरु आत्म साक्षात्कार करा देवे ऐसे के साथ होना। गुरु सत्ता के प्रति समर्पण होना l जो सिद्ध है वह प्रसिद्ध नहीं है l उन्होंने कहा दो ऋण कभी नहीं उतर सकते ,एक मां का ऋण और दूसरा सतगुरु कार्य ऋण। संसार और साधना अलग है सद्गुरु संपत्ति की ओर नहीं साधना की ओर ले जाते हैं। ईश्वरीय सत्ता को स्वीकार करना सीखो l
पंडित दिव्य भारत पंडया द्वारा हवन, गुरू पूजन अनुष्ठान किया गया।
मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान के बड़ी संख्या में भक्त गुरुदेव से आर्शीवचन के लिए आये। अखिल भारतीय गुरु भक्त मंडल के अध्यक्ष तपन भौमिक मंच ने स्वामीजी का जीवन परिचय सुनाया।
मंच पर सांसद सीपी जोशी, महेंद्र जीत मालवीय,,पूर्व सांसद कनकमल कटारा, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राजेन्द्र, श्रीवर्धन, गजेंद्र सिंह, निखिल त्रिवेदी, मनफूल भाई व समस्त गुरु भक्त उपस्थित थे।
समारोह में गुरूदेव से आशीर्वाद लेने करीब 20000 भक्त दूर दूर से आए l गुरू पूजन कर आशीर्वाद लिया l संचालन कवि सतीश आचार्य ने किया। अंत मे आरती व महाप्रसादी हुई। 2000 लोगो ने गुरुमंत्र दीक्षा ली।
त्रिपुरा सुन्दरी के दर्शन के बाद गुरूदेव विशेष विमान से केकडी विधायक शत्रुघ्न गौतम के द्वारा राजस्थान सरकार द्वारा स्वीकृत 6.50 करोड़ रू की परियोंजना के कार्यक्रम में सम्मिलित हुएl


Comments
Post a Comment